Close

    फ़ोरेंसिक निदेशक द्वारा लखनऊ स्थित स्टेट फ़ोरेंसिक लैब (SFSL) में e-Forensic 2.0 का शुभारंभ

    गृह मंत्रालय, भारत सरकार (MHA) द्वारा आईसीजेएस 2.0 प्रोजेक्ट के अंतर्गत, राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित e-Forensic 2.0 वेब एप्लिकेशन को दिनांक 15 जुलाई, 2026 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित स्टेट फॉरेंसिक लैब में आयोजित कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इसे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) आदर्श कुमार ने श्री मो. मुख्तार खान, निदेशक (आईटी) की उपस्थिति में लॉन्च किया। इस अवसर पर एफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश में कुल 12 फॉरेंसिक लैब कार्य कर रही हैं तथा उत्तर प्रदेश में छह नई फॉरेंसिक लैब भी बन रही हैं। अगले दो हफ्तों में उत्तर प्रदेश की शेष 11 फॉरेंसिक लैब में भी e-Forensic 2.0 वेब एप्लिकेशन को लागू कर दिया जाएगा।

    और पढ़ें