छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 2026-27: छात्र-छात्राओं को ₹148 करोड़ से अधिक की सहायता के अंतरण में NIC की महत्वपूर्ण तकनीकी भूमिका
दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को लोक भवन, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 4.60 लाख से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सफलतापूर्वक अंतरित की गई। इस व्यापक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट तकनीकी सेवाओं एवं सुदृढ़ डिजिटल अवसंरचना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देखें(501 KB)