शिक्षा का अधिकार (आर. टी. ई.) अधिनियम के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश हेतु लॉटरी संपन्न की गई
शिक्षा का अधिकार (आर. टी. ई.) अधिनियम के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026–27 हेतु प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। सत्यापित आवेदनों की लॉटरी एवं सीट आवंटन तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 4,44,771 आवेदनों के सापेक्ष निजी विद्यालयों की 1,95,740 सीटें बच्चों को आवंटित की गईं। इस पूरी प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आर.टी.ई. उत्तर प्रदेश पोर्टल (https://www.rte25.upsdc.gov.in/) का पुनर्विकास (रीवैम्प) कर इसे पुनः लॉन्च किया गया। पोर्टल का यह पुनर्निर्माण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र द्वारा श्री आशेष कुमार अग्रवाल, राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (UP) के मार्गदर्शन में तथा श्री राजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।