Close

    हिंदी तकनीकी संगोष्ठी में सरकारी कार्यालयों में हिंदी कार्यप्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर शोध लेख के लिए सुश्री अपर्णा खरे, संयुक्त निदेशक (आईटी) का सम्मान

    हिंदी तकनीकी संगोष्ठी में सरकारी कार्यालयों में हिंदी कार्यप्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर शोध लेख के लिए सम्मान / Certificate of Appreciation Conferred for Research Article on the Role of Artificial Intelligence in Hindi Workflows in Government Offices at Hindi Technical Workshop/Sangoshthee

    सुश्री अपर्णा खरे, संयुक्त निदेशक (आईटी), राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी), लखनऊ, उत्तर प्रदेश को दिनांक 27 मार्च 2026 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र द्वारा स्कोप कन्वेंशन सेंटर, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित हिंदी तकनीकी कार्यशाला/संगोष्ठी में प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

    उन्हें यह सम्मान “सरकारी कार्यालयों में हिंदी कार्यप्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली शोध लेख प्रस्तुत करने हेतु प्रदान किया गया। यह लेख प्रशासनिक कार्यप्रणालियों में हिंदी के सशक्त उपयोग हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित करता है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महत्व की उभरती प्रौद्योगिकियों पर हिंदी में मौलिक शोध लेख आमंत्रित किए गए थे।

    और पढ़ें