माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा “ई-नगरसेवा मोबाइल ऐप” का शुभारम्भ
नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण नागरिक-केंद्रित डिजिटल गवर्नेंस पहल “ई-नगरसेवा मोबाइल ऐप” का औपचारिक शुभारम्भ माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा, माननीय मंत्री, नगर विकास एवं ऊर्जा (उत्तर प्रदेश) द्वारा दिनांक 25 मई, 2026 को लखनऊ में नगर निगमों के माननीय महापौरों के साथ उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में श्री पी. गुरु प्रसाद, आईएएस, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग तथा नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश एवं श्री अनुज झा, आईएएस, निदेशक, नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश भी उपस्थित रहे। एनआईसी उत्तर प्रदेश की ओर से श्री शैलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) एवं विभागाध्यक्ष, तथा सुश्री अपर्णा खरे, संयुक्त निदेशक (आईटी) ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।