पेपरलेस शासन की ओर सशक्त पहल: एन०आई०सी० बहराइच ने सशस्त्र सीमा बल की 59वीं वाहिनी , नानपारा को दिया ई-ऑफिस प्रशिक्षण
वर्तमान समय में प्रशासनिक कार्यप्रणालियाँ पारंपरिक कागजी व्यवस्था से डिजिटल एवं पेपरलेस प्रणाली की ओर तेजी से अग्रसर हैं। इस परिवर्तनशील दौर में राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र की भूमिका ई-गवर्नेंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। एन०आई०सी० बहराइच विभिन्न शासकीय संस्थाओं को तकनीकी सहायता एवं प्रशिक्षण प्रदान करते हुए डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्यरत है। इसी क्रम में दिनांक 06 जून 2026 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 59वीं वाहिनी, नानपारा द्वारा ‘ई-ऑफिस’ प्रणाली पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एन०आई०सी० बहराइच को प्रशिक्षण संस्था के रूप में आमंत्रित किया गया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए श्री योगेश कुमार यादव, संयुक्त निदेशक (आई० टी०)/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, के मार्गदर्शन में एन०आई०सी० की तकनीकी टीम ने कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की।