Close

    एमएनआईटी, प्रयागराज में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM-G का शुभारंभ

    मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), प्रयागराज परिसर में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM-G का शुभारंभ माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन एवं समग्र ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. डी.के. सिंह, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, माननीय विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    और पढ़ें