एनआईसी उत्तर प्रदेश में समर्पित सेवाओं हेतु कर्मचारियों का सम्मान
राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र, उत्तर प्रदेश राज्य केन्द्र, लखनऊ में दिनांक 23 जून, 2026 को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के प्रति उत्कृष्ट सेवा, समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए तीन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री आशेष कुमार अग्रवाल, उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी उत्तर प्रदेश ने श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव, सहायक अनुभाग अधिकारी, को उनकी 25 वर्षों की समर्पित सेवाओं के लिए, सुश्री नीलम, आशुलिपिक ग्रेड-II/निजी सहायक, को उनकी 35 वर्षों की समर्पित सेवाओं के लिए तथा श्री बीरेंद्र बहादुर मिश्रा, स्टाफ कार ड्राइवर ग्रेड-II, को उनकी 14 वर्षों की समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान उनकी निष्ठा, समर्पण तथा दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना की गई और संगठन के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए श्री आशेष कुमार अग्रवाल ने उनके ईमानदार प्रयासों एवं संगठन के प्रति उनके मूल्यवान योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की।