एनआईसी उत्तर प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन, स्वच्छता हेतु ली गई शपथ
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र द्वारा दिनांक 02/02/2026 से स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, उत्तर प्रदेश सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की तथा स्वच्छता पखवाड़ा की शपथ ग्रहण कर अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

