Close

    उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के लिए एआई-संचालित एकीकृत एनालिटिक्स फ्रेमवर्क की प्रस्तुति हेतु श्री जॉयदीप घोष, डीडीजी एवं एचओजी (ई-परिवहन), एनआईसी मुख्यालय, नई दिल्ली का लखनऊ दौरा

    उन्नत डिजिटल प्रौद्योगिकियों के माध्यम से परिवहन प्रशासन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) मुख्यालय, नई दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल ने 10 मार्च 2026 को लखनऊ का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री जॉयदीप घोष, उप महानिदेशक एवं एचओजी (ई-परिवहन) ने किया, जिनके साथ श्री पीयूष गुप्ता, उप महानिदेशक एवं एचओजीडी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के लिए प्रस्तावित एआई संचालित एकीकृत विश्लेषणात्मक फ्रेमवर्क का प्रस्तुतीकरण किया गया।

    यह प्रस्तुतीकरण बापू भवन, लखनऊ में अर्चना अग्रवाल, आईएएस, अपर मुख्य सचिव (परिवहन) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में विनोद सिंह, आईएएस, परिवहन आयुक्त, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा एनआईसी उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्रोजेक्ट टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

    और पढ़ें