Close

    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश, हेतु एन.आई.सी. उत्तर प्रदेश के द्वारा उन्नत परीक्षा प्रबंधन प्रणाली का विकास

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधीनस्थ सेवाओं के पदों पर भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करने वाली संस्था है। आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जाता है, जिसके आधार पर विभिन्न पदों के लिए मुख्य परीक्षाओं का संचालन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष (PET) में लाखों उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया होता है, जिसके कारण आवेदन प्रबंधन, अभ्यर्थी विवरण संरक्षण एवं रख-रखाव, परीक्षा संचालन, न्यायालयीय आदेशों का अनुपालन तथा अभ्यर्थी सेवाओं से संबंधित कार्य अत्यंत जटिल एवं तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं।

    इस महत्वपूर्ण परियोजना का विकास एवं सफल क्रियान्वयन श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) एवं प्रभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में श्री रमेश प्रसाद, संयुक्त निदेशक (आई.टी.), एन.आई.सी. उत्तर प्रदेश एवं तकनीकी विकास टीम द्वारा किया गया।

    और पढ़ें