Close

    राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी, एनआईसी उत्तर प्रदेश, ने डिजिटल रूपांतरण एवं साइबर सुरक्षा विषयक महत्वपूर्ण चर्चाओं में सहभागिता की

    श्री आशेष कुमार अग्रवाल, उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी, एनआईसी उत्तर प्रदेश, ने 5 जून 2026 को लखनऊ स्थित सेंट्रम में टेक ऑब्जर्वर मैगज़ीन एवं टेक एआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं साइबर सुरक्षित उत्तर प्रदेश सम्मेलन में सहभागिता की।

    सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में श्री अग्रवाल ने अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व आईएएस अधिकारी श्री अवनीश अवस्थी, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव श्री मुकेश मेश्राम तथा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ़ इंडिया (STPI) के पूर्व महानिदेशकश्री ओंकार राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    इसके उपरांत श्री अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश शासन के युवा कल्याण एवं खेल विभाग के विशेष सचिव श्री कुमार विनीत की अध्यक्षता में आयोजित एक पैनल चर्चा में अन्य विशिष्ट वक्ताओं के साथ भाग लिया। चर्चा के दौरान उन्होंने साइबर सुरक्षा से संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला तथा राज्य की डिजिटल अवसंरचना, विभिन्न सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्मों एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु एनआईसी उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न पहलों और प्रयासों की जानकारी साझा की।

    और पढ़ें