माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद बहराइच में 72 परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में एन०आई०सी० बहराइच द्वारा तकनीकी सहयोग
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) बहराइच ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद बहराइच में आयोजित 72 परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया। जिला प्रशासन के अनुरोध पर NIC टीम ने कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी, लाइव प्रसारण, ऑडियो-वीडियो समन्वय तथा विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया, जिससे कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से संपन्न हुआ।