उत्तर प्रदेश विधान सभा एवं विधान परिषद में एन०आई०सी० राज्य केन्द्र उ०प्र० के तकनीकी सहयोग से ई-विधान प्रणाली (NeVA) द्वारा डिजिटल बजट-2026 सत्र का सफल आयोजन
उत्तर प्रदेश विधान सभा एवं विधान परिषद का वर्ष 2026 का प्रथम बजट सत्र 09 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया। सत्र का शुभारंभ माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल महोदया द्वारा राज्य विधान मण्डल के दोनों सदनों के समक्ष संयुक्त अभिभाषण से हुआ।
एनआईसी, उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा सम्पूर्ण सत्र में संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की नेवा सेंट्रल प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टीम (NeVA CPMU) टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया।