श्री शैलेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ निदेशक (आईटी), एनआईसी उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ का एनआईसी जिला केंद्र, झांसी का दौरा
श्री शैलेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ निदेशक (आईटी), एनआईसी उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ ने 11 दिसंबर 2025 को एनआईसी जिला केंद्र, झांसी का दौरा किया। उनके आगमन पर श्री मोहद. आसिफ खान, वैज्ञानिक-एफ एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ), तथा श्री इशाक अहमद, वैज्ञानिक-बी एवं अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एडीआईओ) द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया। दौरे के दौरान जिला केंद्र में स्टॉक सत्यापन किया गया, तत्पश्चात जिले में संचालित सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) गतिविधियों एवं सेवाओं के संबंध में एनआईसी जिला टीम के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
देखें(297 KB)
