Close

    श्री राजेश कुमार गंगल , वरिष्ठ निदेशक (आई०टी०) एनआईसी उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा एनआईसी जिला केंद्र , सहारनपुर , उत्तर प्रदेश का दौरा

    • Start Date : 17/12/2025
    • End Date : 18/12/2025
    • Venue : एनआईसी जिला केंद्र , सहारनपुर , उत्तर प्रदेश

    राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में श्री राजेश कुमार गंगल, वरिष्ठ निदेशक (आईटीडी), राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा दिनांक 17 एवं 18 दिसंबर 2025 को एनआईसी जिला केंद्र, सहारनपुर का आधिकारिक भ्रमण किया गया। अपने दौरे के दौरान श्री गंगल ने जिला एनआईसी टीम के साथ संवाद किया और जिला प्रशासन को प्रदान की जा रही आईसीटी सेवाओं की समग्र स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान वर्तमान एवं प्रस्तावित ई-गवर्नेंस पहलों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें राजस्व परिषद (बोर्ड ऑफ रेवेन्यू) से संबंधित अनुप्रयोगों एवं सेवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

    देखें(2 MB)