राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र में त्रैमासिक हिंदी कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र, उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को “राजभाषा हिंदी: विविध आयामों में एक सशक्त भाषा – भारत की सामूहिक भाषाई चेतना पर एक सम्यक विमर्श” विषय पर एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के संवैधानिक, प्रशासनिक, सामाजिक एवं तकनीकी आयामों पर सम्यक विचार-विमर्श करना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा के प्रभावी प्रयोग के प्रति प्रेरित करना था।
देखें(8 MB)
