एन.आई.सी. उत्तर प्रदेश द्वारा जिला सूचना-विज्ञान अधिकारियों (डी.आई.ओ.) हेतु आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
राज्य में डिजिटल सुशासन, ऑनलाइन सुरक्षा सुदृढ़ीकरण तथा अभिनव सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र, उत्तर प्रदेश केंद्र द्वारा सभी जिला सूचना-विज्ञान केंद्रों में कार्यरत अधिकारियों (DIOs/ADIOs/DIAs) की राज्य स्तरीय सांगोष्ठी एवं तकनीकी संवाद का आयोजन 26-27 फरवरी 2026 को योजना भवन, लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में NIC उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर संचालित डिजिटल सेवाओं की प्रगति एवं प्रभावशीलता की समीक्षा करना, अधिकारियों को नवीनतम तकनीकी नवाचारों से अवगत कराना तथा साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में एक समन्वित एवं दूरदर्शी कार्यनीति विकसित करना था।
देखें(809 KB)