राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र, उत्तर प्रदेश राज्य केन्द्र, लखनऊ में हिन्दी पखवाड़ा – 2022 का आयोजन
राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने एवं सरकार की राजभाषा नीति के अनुकूल वातावरण बनाने के लिये राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र, उ0प्र0 लखनऊ में दिनांक 14 सितम्बर 2022 से 28 सितम्बर 2022 तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाड़े के दौरान एन0आई0सी0 राज्य केन्द्र, लखनऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 27 एवम् 28 सितम्बर 2022 को किया गया।