स्वच्छता पखवाड़ा गतिविधियों के अंतर्गत ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन विषयक व्याख्यान का आयोजन
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यालय परिसर में ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान श्री राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्री आशेष कुमार अग्रवाल, उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम के महत्व को और अधिक बढ़ा दिया।
व्याख्यान में ठोस एवं द्रव अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण (रीसायक्लिंग), तथा पर्यावरण संरक्षण में अपशिष्ट प्रबंधन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु अपशिष्ट प्रबंधन में निरंतरता एवं व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने तथा दैनिक जीवन में अपशिष्ट प्रबंधन की श्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। व्याख्यान ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।
देखें(3 MB)
