इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मानव संपदा पोर्टल के अवकाश मॉड्यूल का ऑन लाइन प्रदर्शन
29 नवम्बर 2025 को रजिस्टार (जे) (एस एंड ए/एस), इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल के उपयोग हेतु एक दिवसीय ऑनलाइन प्रदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का नेतृत्व राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, लखनऊ टीम के वरिष्ठ निदेशक (आईटी), श्री अवधेश कुमार रावत द्वारा किया गया। सत्र के समन्वय और प्रबंधन में एनआईसीसीओ इलाहाबाद उच्च न्यायालय इकाई में निदेशक (आईटी) श्री विजय कुमार और संयुक्त निदेशक (आईटी), श्री मार्कण्डेय श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
देखें(517 KB)
