Close

    राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र उत्तर प्रदेश द्वारा एप्लीकेशन सिक्योरिटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    • Start Date : 18/02/2026
    • End Date : 18/02/2026
    • Venue : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र उत्तर प्रदेश

    राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार क्षेत्रीय एप्लिकेशन सुरक्षा एवं ऑडिट प्रभाग, लखनऊ एवं प्रशिक्षण प्रभाग एनआईसी, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आउटसोर्स्ड डेवलपर्स हेतु एप्लिकेशन सुरक्षा विषय पर एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न समूहों से 95 डेवलपर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    प्रशिक्षण सत्र क्षेत्रीय एप्लिकेशन सुरक्षा एवं ऑडिट प्रभाग, लखनऊ के अधिकारियों – श्री विनय दीक्षित, निदेशक (आईटी) एवं प्रभारी अधिकारी; श्री रोहित कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक (आईटी); श्री रविकर श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक (आईटी); तथा सुश्री अपर्णा खरे, संयुक्त निदेशक (आईटी) – द्वारा संचालित किए गए, जिनमें अनुप्रयोग, वेब, मोबाइल एवं API सुरक्षा के प्रमुख आयामों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

    देखें(866 KB)