प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) कायर्क्रम, प्रयागराज
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत 19 जून 2026 को ईपीएफओ प्रयागराज द्वारा इफको फूलपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद श्री प्रवीण पटेल ने 32 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। लगभग 250 लाभार्थियों एवं नियोजकों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कार्यक्रम से लाइव जुड़कर रोजगार अवसरों तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। यह आयोजन युवाओं को सशक्त बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के लाभार्थियों, नियोक्ताओं एवं हितधारकों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अन्तर्गत लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरण की। यह योजना रोजगार सृजन एवं सामाजिक सुरक्षा के दायरे के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है तथा देशभर में लगभग 15 लाख रोजगार अवसरों के सृजन को समर्थन प्रदान कर चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना उद्योग जगत एवं कार्यबल के मध्य एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रही है तथा प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं एवं नए रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं, दोनों को समान रूप से प्रोत्साहित करती है।
देखें(2 MB)