मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रशिक्षण: डिजिटल मानव संसाधन प्रबंधन की दिशा में सार्थक पहल
प्रशिक्षण प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान, उत्तर प्रदेश (नियोजन विभाग) द्वारा कालाकांकर भवन, पुराना हैदराबाद, लखनऊ में दिनांक 17 नवम्बर 2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों एवं जनपदों से कुल 27 अधिकारी सम्मिलित हुए, जिनमें अपर सांख्यिकीय अधिकारी, अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका परिषद बिठूर, संयोजक निदेशक (स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन) तथा संयुक्त आयुक्त (डेयरी) सहित अन्य पदों के अधिकारी शामिल रहे।