प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) कार्यक्रम , सहारनपुर
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत 19 जून 2026 को दवारा देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, सहारनपुर / किमी. माइलस्टोन, रुड़की रोड, ग्राम देव जे उमरपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश – 247001 में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके के अंतर्गत लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया |
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना था। लाभार्थियों एवं नियोजक्ताओं ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कार्यक्रम से लाइव जुड़कर रोजगार अवसरों एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। सहारनपुर स्थल पर मुख्य अतिथि माननीय श्री जशवंत सिंह सैनी, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश रहे। विशिष्ट अतिथि माननीय श्री राजीव गुंबर, विधायक, सहारनपुर नगर रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में DLC एवं ALC उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल एवं निर्बाध संचालन हेतु एनआईसी सहारनपुर जिला इकाई द्वारा आवश्यक तकनीकी सहयोग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समन्वय एवं आईटी सहायता प्रदान की गई।
देखें(2 MB)