Close

    एनआईसी उत्तर प्रदेश में डेटा सुरक्षा एवं डीपीडीपी अनुपालन पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

    • Start Date : 05/06/2026
    • End Date : 05/06/2026
    • Venue : राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी), उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी), उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 05 जून 2026 को अधिकारियों के लिए डेटा सुरक्षा एवं डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) अनुपालन विषय पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री आशेष कुमार अग्रवाल, उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी, एनआईसी उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को संवेदनशील डेटा की सुरक्षा, व्यक्तिगत डेटा संरक्षण तथा डीपीडीपी अधिनियम, 2023 के अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना था।

    देखें(878 KB)