राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, उत्तर प्रदेश में POSH अधिनियम, 2013 विषयक कार्यशाला का आयोजन
कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एन.आई.सी.), लखनऊ में 23 मार्च 2026 को श्री आशेष कुमार अग्रवाल, उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती शुभा श्रीवास्तव, वैज्ञानिक-एफ एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी आंतरिक शिकायत समिति (ICC), एन.आई.सी. उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष थीं। उन्होंने अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों का विस्तृत परिचय दिया तथा प्रतिभागियों, विशेष रूप से एन.आई.सी. नेटवर्क की महिला कर्मचारियों, को कार्यस्थल पर उपलब्ध उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं प्रतितोष तंत्र के संबंध में जागरूक किया।
देखें(2 MB)